{"_id":"5c0c036abdec22418b5fe79c","slug":"15442912181-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आवास के पास पड़ी जमीन पर कब्जा का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद आवास के पास पड़ी जमीन पर कब्जा का प्रयास
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की ठंडी सड़क पर सांसद आवास के पास पड़ी जमीन पर शनिवार सुबह कुछ लोग कब्जा करने के उद्देश्य से निर्माण करने लगे। जानकारी पर पहुंचे जमीन मालिक ने इसका विरोध किया। कोतवाली पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करा दिया। दूसरे पक्ष ने सत्ताधारी नेता पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। शाम तक मामले में तहरीर किसी ने नहीं दी है।
सांसद मुकेश राजपूत के घर से सटी करीब 10-12 डिस्मिल जमीन खाली पड़ी है। बताया जा रहा है कि यह जमीन सुरेंद्रबाबू गुप्ता निवासी मदारवाड़ी, शिवराम सिंह, हेमलता राजपूत, मुन्नी देवी पत्नी राधेश्याम और कैलाशबाबू के नाम है। शनिवार सुबह कुछ लोग इस जमीन पर निर्माण कार्य कराने लगे। जानकारी पर शिवराम और सुरेंद्र बाबू गुप्ता ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर काम रुकवा दिया है।
सुरेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि जमीन पर निकास मांगने को लेकर उनका आईटीआई निवासी शकुंतला देवी पत्नी कल्लू से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उन्होंने एक सत्ताधारी नेता पर भी कब्जा कराने का आरोप लगाया है। शिवराम राजपूत ने बताया कि उनकी जमीन पर भी कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम और एसपी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
शहर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि कब्जे की शिकायत पर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।