{"_id":"5c0414acbdec2241b95b3056","slug":"15437713521-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व लूट के मामले में कंपिल चेयरमैन एटा जेल में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट व लूट के मामले में कंपिल चेयरमैन एटा जेल में
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर पंचायत कंपिल के चेयरमैन उदयपाल सिंह तीन साल पहले अलीगंज सीएचसी में मारपीट के एक मामले में एक सप्ताह से एटा जेल में हैं। कोर्ट से जारी हुए वारंट के बाद वह कोर्ट में पेश हुए थे।
वर्ष 2015 में कंपिल कोतवाली क्षेत्र के गांव मितौलिया निवासी राजकुमार सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिजन उन्हें पड़ोसी जनपद एटा की अलीगंज सीएचसी ले गए थे। जब इसकी जानकारी कंपिल चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव को हुई तो वह भी अलीगंज सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने इलाज में लापरवाही की बात कही तो उदयपाल का सीएचसी के डॉक्टर व स्टाफ से विवाद हो गया। वार्ड ब्वाय से मारपीट कर दी। आरोप है कि वह डॉक्टर से अभद्रता कर वह उनका मोबाइल फोन व कंप्यूटर भी उठा ले गए थे। मरीज को किसी अन्य अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। इसके बाद डाक्टरों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा हंगामा किया था।
इसके बाद सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर ने कंपिल चेयरमैन उदयपाल के खिलाफ जनपद एटा की अलीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में कोर्ट से उदयपाल का वारंट जारी हो गया था। इसके बाद वह कोर्ट में पेश हुए थे। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। फिलहाल वह एक सप्ताह से जेल में हैं।