फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पूर्व चेयरमैन ने निर्माणाधीन दीवार गिराई, तहरीर

पूर्व चेयरमैन ने निर्माणाधीन दीवार गिराई, तहरीर

Sun, 02 Dec 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। कस्बा के मोहल्ला हरयानियां निवासी मेडिकल स्टोर संचालक रविवार को कच्ची दीवारों को तुड़वाकर पक्की दीवार बनवा रहे थे। इसी दौरान पहुंचे पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने अपने साथियों के साथ दीवार तोड़ दी। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक वह लोग चले गए थे। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


हरयानियां निवासी मनोज चतुर्वेदी की महादेव मंदिर के पास जगह है। वह वहां पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान पूर्व चेयरमैन व चेयरमैन प्रतिनिधि विजय गुप्ता और सिकंदरपुर के प्रधान उमरजीत करीब 200 लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत की जमीन बता कर वहां बनाई दीवार को तोड़ दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। मनोज चतुर्वेदी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक विजय गुप्ता साथियों के साथ चले गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद एसओ ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहां भी गाली गलौज शुरू हो गई। एसओ ने दोनों को कागज दिखाने को कहा। मनोज ने कोर्ट का आदेश दिखाया। इसमें लिखा था यह जमीन मनोज चतुर्वेदी की है। वह इसमें अपनी मर्जी से काम करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विजय गुप्ता ने बताया कि वह जमीन नगर पंचायत की व उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों की है। इस पर मनोज कब्जा कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कोई कागज नहीं दिखाया। इसके बाद दोनों ही पक्षों ने तहरीर दी। मनोज ने विजय गुप्ता, उमरजीत व 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, विजय गुप्ता की ओर से सभासद नितिन ने तहरीर दी है। उसने बताया कि वह वहां से निकल रहा था। इसी दौरान मनोज ने गालीगलौज कर मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed