{"_id":"5c002da3bdec2241852c4e0d","slug":"1543515599740-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में लूटे गए 40 लाख के बर्तन कायमगंज के स्कूल में बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा में लूटे गए 40 लाख के बर्तन कायमगंज के स्कूल में बरामद
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। एक माह पूर्व एटा जिले में लूटे गए 40 लाख के बर्तन कायमगंज के एक प्राइवेट स्कूल में मिले हैं। पुलिस ने क्षेत्र के तीन गांवों में छापा मारकर एक प्रधान, एक पूर्व प्रधान समेत चार लोगों को पकड़ा है।
20 अक्तूबर को हापुड़ की शिव गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी से चालीस लाख के बर्तन ट्रक से जनपद सुल्तानपुर जा रहे थे। एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र में बर्तन भरा ट्रक लूट लिया गया। 25 अक्तूबर को शाहजहांपुर जनपद के थाना जैतीपुर क्षेत्र में चालक व परिचालक बंधे पड़े मिले थे। शिव गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने मलावन थाना व जैतीपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया। दोनों जनपदों की पुलिस व स्वाट टीम तलाश में जुटी थी। सर्विलांस के जरिए पुलिस को सफलता मिली। बुधवार देर रात एटा की स्वाट टीम व मलावन, जलेसर थाने की पुलिस तथा शाहजहांपुर की स्वाट टीम व जैतीपुर थाना पुलिस ने कायमगंज में नईबस्ती रोड स्थित कुछ आरोपियों के साथ छापा मारा। स्कूल के एक कमरे में लूटे गए लाखों के बर्तन मिले। पूरे माल को ट्रक में लोड कराकर पुलिस ले गई। साथ ही मद्दूपुर, पचरौली महादेवपुर, नरसिंहपुर गांव में छापा मार कर एक प्रधान व एक पूर्व प्रधान सहित चार लोगों को पकड़ ले गई है।
जानकारी के मुताबिक चारों आरोपी इस कांड में शामिल हैं। इनके अलावा क्षेत्र के कुछ और शातिर अभी बच गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि गैरजनपद की पुलिस कई दिनों से लगी थी। पकड़े लोगों की निशानदेही पर गैरजनपद की पुलिस ने लूटा माल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों व बर्तनों को पुलिस अपने साथ ले गई है। इसके अलावा इस मामले की यहां कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
छह दिन से डेरा डाले थी पुलिस
कायमगंज। बर्तन लूट कांड के मामले में शाहजहांपुर व एटा जनपद की पुलिस व स्वाट टीम छह दिन से डेरा डाले थी। वह आरोपियों की तलाश में जुटी रही। बुधवार को कुछ लोगाें को उठाकर पूछताछ की तो घटना की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने आरोपियों के साथ स्कूल में छापा मार कर माल बरामद कर लिया।
किराये पर दिया था कमरा
कायमगंज। स्कूल के प्रबंधक का कहना है कि पकड़ा गया एक आरोपी पूर्व में उनके यहां चालक था। इससे उनकी जान पहचान थी। दीपावली के समय चालक उनके पास आया और कहा कि वह बर्तनों की दुकान खोलना चाहता है। माल रखने के लिए जगह नहीं है। इस पर उन्होंने स्कूल का एक कमरा दे दिया और माल कमरे में रखवा दिया था। घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। छापे के दौरान पुलिस माल बरामद कर ले गई। उन्हें इस मामले में दोषी नहीं माना गया है।
कुछ दिन पहले बरामद किया था ट्रक
एटा। 19 अक्तूबर को हापुड़ से एक ट्रक बर्तन लादकर सुल्तानपुर जा रहा था। कार सवार बदमाशों ने मलावन और कुरावली थाना बार्डर के समीप चालक क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया था। चालक और क्लीनर को शाहजहांपुर में फेंक दिया था। चालक, क्लीनर ने शाहजहांपुर थाने में सूचना दी थी। वहीं कुछ दिन पूर्व फर्रुखाबाद पुलिस ने ट्रक को लावारिस हालत में बरामद किया था। इस मामले में एटा और शाहजहांपुर पुलिस लगातार जांच कर रही थी। पुलिस ने कायमगंज के विद्यालय से लूटा गया सामान बरामद कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी मलावन ने बताया कि इस मामले की कोई रिपोर्ट दर्ज नही कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ब्यूरो