फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 21 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला सबल में खेत जाते समय बुधवार रात एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन


नगला सबल निवासी 35 वर्षीय रसाल सिंह उर्फ जितेंद्र पुत्र मिलाप सिंह का गांव के ही कुछ लोगों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार रात करीब सवा आठ बजे रसाल सिंह खेत में खड़ी फसल की सिंचाई के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव से कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर सिर में गोली मार दी। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। रसाल सिंह की चीखपुकार व फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की। गोली मारने वालों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। देर रात तक पुलिस मौके पर डटी रही।
विज्ञापन


बताया गया कि रसाल सिंह के तीन बेटियां लक्ष्मी, रेखा, पूजा व बेटा शनि है। रसाल सिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है। लक्ष्मी ने कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पहले भी गांव के उन लोगों से विवाद हो चुका है। वारदात की जानकारी होने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद में हत्या हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed