फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जेल में मिलाई कर बंदी को गांजा देने आया युवक पकड़ा गया

जेल में मिलाई कर बंदी को गांजा देने आया युवक पकड़ा गया

Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी को मिलाई के बहाने झोले में रखकर गांजा देने आया युवक पकड़ा गया। जेलर ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद उसको जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जिला कारागार फतेहगढ़ के जेलर गिरजा शंकर यादव ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मझरियन निवासी कुंवर पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि कंपिल थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी ओमप्रकाश 13 अप्रैल 2015 से जेल में निरूद्ध है। 28 अक्तूबर को बंदी से मिलाई करने कुंवर पाल आया।
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मी रोहित सिंह व नीरज कुमार ने गेट पर थैले की तलाशी ली तो उसमें करीब 840 ग्राम गांजा निकला। उसने बताया कि वह यह गांजा ओम प्रकाश को देने आया था। पुलिस ने गांजा सील कर दिया है। फतेहगढ़ कोतवाल झांझनलाल ने बताया कि कुंवर पाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed