फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला शिक्षामित्र के अपहरण का प्रयास, ससुरालीजनों पर मुकदमा

महिला शिक्षामित्र के अपहरण का प्रयास, ससुरालीजनों पर मुकदमा

Sun, 21 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ससुराल वालों के खिलाफ शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लौट रही शिक्षामित्र को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर अपहरण करने का प्रयास किया। महिला ने पति समेत चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें एक आरोपी शाहजहांपुर का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी निवासी रचना पाठक के पिता दयाराम पाठक की मौत हो चुकी है। उसकी शादी करीब आठ माह पूर्व शहर की तिवारी गली नेहरू रोड निवासी सर्वेंद्र मिश्रा के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। मारपीट कर घर से निकाल देेने पर रचना ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे नाराज होकर पति व ससुराल वाले आए दिन धमकी देते थे।
विज्ञापन


शनिवार को वह भाइयों के साथ ससुराल वालों की शिकायत करने पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय गई थी। वहां से लौटते समय पीडी डिग्री कालेज के पास रचना पाठक के भाई एक दुकान से कुछ खरीदारी करने चले गए। तभी कार से ससुराल वाले आए और रचना को पकड़ कर जबरन गाड़ी में डालने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। शोर पर भाई दौड़े तो आरोपी महिला को छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रचना पाठक ने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंच कर पति सर्वेंद्र मिश्रा, ससुर सुशील चंद्र मिश्रा, होली मोहल्ला खतराना निवासी पंकज, शाहजहांपुर निवासी मनु शुक्ला व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल झांझन लाल ने बताया कि घटना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed