फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पॉलीटेक्निक के 14 छात्रों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

पॉलीटेक्निक के 14 छात्रों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के छात्र ने 14 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गालीगलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, घटना पीछे रैगिंग की कहानी बताई जा रही है। इस संदर्भ में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

कानपुर के थाना शिवराजपुर के रवालालपुर बीरामऊ निवासी लाल मोहम्मद का पुत्र चांद मोहम्मद भोलेपुर बेवर रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक से डिप्लोमा कर रहा है। लाल मोहम्मद संस्थान के गेट नंबर दो के पास एक मकान में किराये पर रहता है। शुक्रवार शाम को सीनियर छात्र चांद मोहम्मद, प्रभाकर, जितेंद्र कुमार से दूसरे गुट के छात्रों ने मारपीट कर दी थी। इसमें चांद मोहम्मद के सिर में चोट आई थी।
विज्ञापन


चांद मोहम्मद ने हास्टल में रहने वाले छात्र हरेंद्र, रितिक, रोहित, भानू, विपिन, आसिफ, गौरव, सतीश, उदयांश, अनूप, अमित, नवल, पुलकित व एक अज्ञात के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गालीगलौज का विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। कोतवाल झांझन लाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed