फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला और पूर्व सैनिक के घरों से लाखों की चोरी

महिला और पूर्व सैनिक के घरों से लाखों की चोरी

Mon, 24 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। विष्णु विहार कालोनी मसेनी में पूर्व सैनिक और आवास विकास कालोनी में महिला के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। दोनोें घरों में ताला तोड़कर घुसे चोर लाखों रुपये के जेवर और नगदी ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

कोतवाली क्षेत्र के विष्णु विहार कालोनी मसेनी निवासी पूर्व सैनिक श्याम सिंह राठौर रविवार को परिवार के साथ जहानगंज के राजेपुर टप्पा मंडल गांव में रिश्तेदारी में गए थे। घर पर ताला लगा था। चोर मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरों में रखी अलमारी व अटैचियों से सोने-चांदी के जेवर व नगदी ले गए। सुबह लोगों ने ताला टूटा देखा तो श्याम सिंह को सूचना दी। इसपर वह घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस भी पहुंची। श्याम सिंह ने बताया कि चोर एक खाली, एक भरा गैस सिलिंडर, सोने चांदी के जेवर, साड़ियां और बच्चों की घड़ी ले गए।
विज्ञापन


इसके अलावा आवास विकास कालोनी निवासी संजना श्रीवास्तव के पति कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की मौत हो चुकी है। रविवार को वह हरदोई के नदखेरा गांव स्थित अपने मायके गई थी। घर पर ताला लगा था। देर रात चोर मेनगेट और कमरों का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। एक कमरे में रखी अलमारी से सोने चांदी के जेवर और नगदी निकाल ली। बक्सों व अटैचियों से कपड़े पार कर दिए। सोमवार सुबह संजना घर पहुंची तो घर का ताला टूटा देखकर दंग रह गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। संजना ने बताया कि उसके घर में अमृतपुर निवासी अभिषेक गुप्ता किराये पर रहते हैं, लेकिन वह भी रविवार रात घर पर नहीं थे। चोर उसके मकान से सात लाख के जेवर और 35 हजार रुपये ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed