{"_id":"5b8acfb442c792462e3b466d","slug":"15358237833-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बैंक कर्मचारी के घर से लाखों के जेवर व नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बैंक कर्मचारी के घर से लाखों के जेवर व नगदी चोरी
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। चोर शनिवार को दिनदहाड़े बैंक कर्मचारी के घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। इसके बाद कपड़ों में आग लगा दी। धुआं होने पर कर्मचारी घर पहुंचा और आग बुझाई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी कुलदीप दुबे फतेहगढ़ की आईसीआईसीआई बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। कुलदीप की मां रानी देवी की तबियत खराब होने से वह अपनी बेटी भोलेपुर निवासी अर्चना के यहां चली गई। घर पर कोई नहीं था। कुलदीप शनिवार सुबह घर पर ताला लगा कर बैंक चला गया। इस बीच चोर छतों के रास्ते कुलदीप के मकान में आ गए। चोरों ने एक कमरे में लगे ताले को तोड़ दिया और बक्सों, अलमारी से नगदी और सोने चांदी के जेवर निकाल लिए। चोरों ने अलमारी से कपड़ों को निकाल कर कमरे में आग लगा दी।
दोपहर करीब 12.30 बजे आसपास के लोगों ने मकान से धुआं निकलता देखा तो इसकी जानकारी कुलदीप को दी। कुलदीप घर पर पहुंचा और स्थानीय की मदद से पानी डाल कर आग बुझाई। जब सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुलदीप ने बताया कि चोर उसके यहां से एक लाख रुपये और सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। उसने बताया कि जेवर उसकी मां और बड़ी भाभी प्रीति के भी रखे थे। प्रीति जिला शाहजहांपुर में स्टाफ नर्स है। उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।