फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो सरकारी मोबाइल नंबर कर लेंगे बंद

रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो सरकारी मोबाइल नंबर कर लेंगे बंद

Thu, 30 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में अवर अभियंता के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट लिखने के बजाय एसओ ने जेई पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा दिया। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया है। अवर अभियंता संगठन ने 31 अगस्त तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है। उन्होंने सरकारी नंबरों को बंद करने की बात कही है।

अवर अभियंता विनोद कनौजिया ने बताया कि 13 अगस्त को वह नींव करोरी विद्युत उपकेंद्र से कार से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसकी तहरीर मोहम्मदाबाद कोतवाली में दी। एसओ अनूप कुमार निगम ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसकी शिकायत डीएम और एसपी को भेजी। एसओ ने उच्च अधिकारियों को बताया कि जेई शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। इससे उनकी गाड़ी की बाइक से टक्कर होने पर झगड़ा हो गया था। शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाने से अवर अभियंता संगठन नाराज है।
विज्ञापन


संगठन ने डीएम और एसपी को ज्ञापन भेज कर 31 अगस्त कर घटना की रिपोर्ट दर्ज न होने पर एक दिन की हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो 1 सितंबर को सभी अवर अभियंता सरकारी नंबर को बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। वह जिले की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed