{"_id":"6aea431290d795787a0c2adf","slug":"another-accused-from-palampur-arrested-in-chitta-synthetic-drug-case-hamirpur-hp-news-c-95-1-kng1039-264788-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे के मामले में पालमपुर का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे के मामले में पालमपुर का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। कांगड़ा पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। भवारना थाने में दर्ज मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने तीन नवंबर को प्रदीप कुमार निवासी गांव सुघर, डाकघर बंदला टी एस्टेट, तहसील पालमपुर को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि एक नवंबर को भवारना थाने में एफआईआर संख्या 186/2026 दर्ज की गई थी। इसी दिन कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दरंग के पास नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को पकड़ा गया था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 18.62 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ था। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मामले की आगामी जांच के दौरान प्रदीप कुमार की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया है।