Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Altercation between shopkeeper and customer over a transaction

Budaun News: लेन-देन को लेकर दुकानदार और ग्राहक में हुई मारपीट

Wed, 04 Nov 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Altercation between shopkeeper and customer over a transaction
बिल्सी। स्टेट बैंक रोड स्थित एक परचून की दुकान पर सामान और लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गुल्लक से नकदी निकालने और खींचतान होने का आरोप भी सामने आया है।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या पांच निवासी तेज कुमार माहेश्वरी की स्टेट बैंक रोड स्थित परचूनी की दुकान पर एक दिन पहले मोेहल्ला संख्या चार का एक व्यक्ति दुकान से सामान ले गया था। आरोप है कि मंगलवार को उसका भाई दुकान पर पहुंचा और सामान खराब होने की बात कहते हुए दुकानदार से बहस करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान गुल्लक से नकदी निकालने को लेकर खींंचतान भी हुई। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed