{"_id":"5b82ee0a42c79246311028cd","slug":"153530726313-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती की सीएचसी की गैलरी में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती की सीएचसी की गैलरी में मौत
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सीएचसी कायमगंज में प्रसव के लिए आई महिला की नाजुक हालत देखकर रेफर कर दिया। लेकिन एंबुलेंस न मिलने पर गर्भवती ने अस्पताल की गैलरी में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने खूब हंगामा किया। सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
कटरी क्षेत्र के गांव पचरौली महादेवपुर निवासी लक्ष्मी (22) पत्नी सत्यदेव को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शनिवार को दोपहर बाइक से लेकर सीएचसी कायमगंज पहुंचे। महिला स्वास्थ्य कर्मी गर्भवती को प्रसव के लिए प्रसव कक्ष में ले गई। बताते हैं इस बीच महिला की हालत बिगड़ने लगी। इस पर स्टॉफ नर्स ने शाम को रेफर की स्लिप थमा दी। इस पर परिजन घबड़ा गए और ले जाने के लिए वाहन की तलाश में इधर-उधर भटकने लगे। 102 व 108 एंबुलेंस पर कॉल की, कोई रिस्पांस न मिलने पर प्राइवेट वाहन की तलाश करने लगे। इस बीच गर्भवती ने सीएचसी की गैलरी में ही दम तोड़ दिया। इस पर परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। पति का आरोप था कि पत्नी को 11 बजे भर्ती कराया था।
शाम को अचानक रेफर कर दिया गया। स्टाफ नर्स प्रियंका यादव ने बताया कि गर्भवती में खून की कमी थी। इससे उसकी हालत पहले से ही खराब थी। कुछ जांचों के बाद ही तुरंत रेफर कर दिया गया था। उधर, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया गर्भवती को भर्ती करने के कुछ देर बाद ही रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार वाहन का इंतजाम न कर सका। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।