फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   17 दिन बाद अज्ञात हत्यारों पर लिखाया मुकदमा

17 दिन बाद अज्ञात हत्यारों पर लिखाया मुकदमा

Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। हिंदुस्तान होटल के पीछे गुजरे रेलवे ट्रैक पर मिले किशोर के शव के मामले में 17 दिन बाद उसके पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पल्ला तालाब पश्चिम निवासी श्रीकृष्ण यादव उर्फ रिंकू ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि पांच अगस्त की रात उनका पुत्र पारस यादव उर्फ गोलू घर से बिस्कुट लेने के लिए निकला था। 6 अगस्त को सातनपुर के रहने वाले कश्मीर ने उन्हें मोबाइल पर सूचना दी कि एक किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।
विज्ञापन


वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने पुत्र पारस के रूप में की। श्रीकृष्ण ने आरोप लगाया कि पैसों के चक्कर में उनके पुत्र का अपहरण किया गया। जब पुत्र ने उन्हें पहचान लिया तो उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। गौरतलब है कि 6 अगस्त को होटल हिंदुस्तान के पीछे से निकले रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में किशोर का शव मिला था। उसके बाद से परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज कराने को पुलिस के चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed