{"_id":"5b7d9adc42c7924633077096","slug":"15349582905-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखमेलपुर में हुई फायरिंग में पांच पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखमेलपुर में हुई फायरिंग में पांच पर मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। खेत की मेड़ से निकलने को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग के मामले में चौकीदार ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकीदार को मौके से तमंचा भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव अखमेलपुर में मंगलवार को मेड़ से निकलने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले थे। एक पक्ष ने दहशत फैलाने को लेकर कई राउंड फायर भी किए थे। इसमें एक पक्ष से विमल मिश्रा और दूसरे पक्ष से पप्पू घायल हो गए थे। बुधवार को खुदागंज के चौकीदार मुन्नालाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि अखमेलपुर में दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी।
अखमेलपुर में चौकीदार न होने से वह गांव में पहुंचा, तो पता चला कि मेड़ से निकलने को लेकर एक पक्ष से विमल मिश्रा और दूसरे पक्ष से बृजेश उर्फ पप्पू, दिनेश, प्रवेश और संजेश से झगड़ा हुआ है। विनोद मिश्रा के फायर करने के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ लिया था। भागते समय उसका तमंचा खेत में ही गिर गया। यह चौकीदार को मिला, जब कि मंगलवार झगड़े की सूचना पर मौके पहुंचे खुदागंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने फायरिंग और पथराव होने से इनकार कर दिया था। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर दोनों पक्षों से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।