फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बकरीद के दिन पढ़नी पड़ी जनाजे की नमाज

बकरीद के दिन पढ़नी पड़ी जनाजे की नमाज

Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पोस्टमार्टम के बाद युवा किसान तौकीर का बुधवार सुबह घर पहुंचा। बकरीद वाले दिन घर से उसका जनाजा उठा तो कोहराम मच गया। महिलाओं को रोते देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों को बकरीद की नमाज की जगह जनाजे की नमाज पढ़नी पड़ी।

गांव कटरा रहमत खां में मेड़ के विवाद में मंगलवार शाम तौकीर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे पक्ष से आरिफ घायल हुआ था। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तौकीर के पिता वशीर उर्फ नन्हें शाह ने घायल आरिफ समेत उसके भाई तारिक व सिराज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद बुधवार को भोर में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद बुधवार सुबह शव गांव पहुंचते ही घर में चीत्कार मच गया। परिजनों के अलावा रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तौकीर छह भाई थे।
विज्ञापन


उसके पांचों भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसकी पत्नी नगीना रोते-रोते अचेत हो जा रही है। तौकीर की शादी ढाई वर्षा पूर्व मैनपुरी जनपद से हुई थी। उनका छह माह का पुत्र फैज है। क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह खटिक आदि लोगों ने तौकीर के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। त्योहार के दिन चीखपुकार सुनकर जनाजे में शामिल लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे में संविदा कर्मी था तौकीर
कायमगंज। तौकीर के ससुर सिकंदर बख्श ने बताया कि तौकीर की हाल ही में रेलवे में संविदा पर नौकरी लग गई थी और काम शुरू कर दिया था। बकरीद पर परिवार के साथ खुशियां बांटने घर आया था। इतना कहते ही उनके आंखों में आंसू आ गए और कहा कि शायद खुदा को यही मंजूर था।


तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां के तौकीर की हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तौकीर के हत्यारोपी पड़ोसी गांव सैदपुर कटरा के हैं। दूसरे पक्ष से घायल आरिफ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार शाम पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है। उनके घर पर बुजुर्ग मां ही है। बाकी अन्य परिजन घर पर नहीं हैं। बुधवार को इंस्पेक्टर राधेश्याम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने तौकीर के पिता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने उनसे यह भी पूछा कि क्या पहले विवाद हुआ था। इस पर बताया कि एक बार नीम व यूकेलिप्टस का पेड़ काटा था। तभी मामूली कहासुनी हो गई थी। मामले को टालते हुए पुलिस को सूचना नहीं दी थी। पुलिस को बयान देते समय तौकीर के पिता फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed