{"_id":"5b673fa44f1c1ba23e8b5463","slug":"15334931488-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हत्या कर शव कुइंयाबूट गांव के पास सड़क किनारे शनिवार रात फेंक दिया गया। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। रविवार सुबह परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पिता ने पुलिस पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता व व्यापारी सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने उस तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर दिया।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दाउद सरैया निवासी हिस्ट्रीशीटर इजराइल का (26) कसबे में आतंक था। कमालगंज व जहानगंज में इजराइल के ऊपर जानलेवा हमला, रंगदारी, चोरी, गैंगेस्टर समेत 21 मामले दर्ज हैं। उस पर अन्य जिलों में भी मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके भाई फिरोज उर्फ अन्ना के ऊपर जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, गैंगेस्टर समेत 10 मामले दर्ज हैं। तीसरे भाई सलमान उर्फ संजय जानलेवा हमला, बलवा, गुंडाएक्ट, गैंगेस्टर समेत आठ मामलों में आरोपी है।
शनिवार इजराइल का शव मऊदरवाजा थाना के कुइंयाबूट के पास सड़क किनारे मिला। रात को ग्रामीण की सूचना पर यूपी 100 के अलावा मऊदरवाजा थाना प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। तलाशी में दो आधार कार्ड निकले। इसमें एक पर नाम इजराइल लिखा था। दूसरे पर इमरान लिखा था। हालांकि पिता का नाम नौशाद ही पड़ा था। पुलिस ने मौके से छह सिम भी बरामद किए। यह देखकर दधिबल तिवारी ने कमालगंज एसओ प्रदीप सिंह को सूचना दी। एसओ ने इजराइल के परिजनों को जानकारी दी। रात होने से कोई भी परिवार का व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। शव की हालत से लग रहा था कि उसकी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। उसके चेहरे व सिर पर कई वार किए गए थे।
विज्ञापन
कमालगंज एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि इजराइल हिस्ट्रीशीटर था। मऊदरवाजा थाना प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने बताया कि जो तहरीर परिजन लाए थे। उसमें कमालगंज पुलिस पर भी आरोप लगाया गए थे। इसके चलते तहरीर वापस कर दी गई। उनसे दूसरी तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पकड़े जाने के भय से भाई नहीं पहुंचा घटनास्थल
फर्रुखाबाद। हिस्ट्रीशीटर इजराइल की हत्या की सूचना भाई व प्रधान पति फिरोज उर्फ अन्ना को कमालगंज थाना पुलिस ने मोबाइल पर दी। पुलिस की कोई चाल समझकर भाई की मौत होने की सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा। जब उसके भाई का विडियो वायरल हुआ तब परिवार वालों ने घटना को सही माना। इसके बाद रविवार की सुबह परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था।
आखिर हिस्ट्रीशीटर का शव वहां कैसे पहुंचा
फर्रुखाबाद। इजराइल के भाई फिरोज उर्फ अन्ना ने आरोप लगाया कि जहां पर उसका शव मिला, उस क्षेत्र में उसकी कोई रिश्तेदारी नहीं है। शनिवार देर शाम भाई को कमालगंज स्थित नवीन मंडी के पास खड़ा देखा था। वह कुछ लोगों से बातचीत कर रहा था। इसके बाद वह अपने घर कसबा के मोहल्ला किदवई नगर चला गया। उसका कहना था कि घटनास्थल से उसका मोबाइल भी नहीं मिला। मोबाइल से कई राज सामने आ सकते हैं। ब्यूरो
नंबरों को बदल कर करता था बात
कमालगंज। हिस्ट्रीशीटर इजराइल करीब तीन महीने पहले मुंबई चला गया था। उसके पिता नौशाद ने बताया कि वहां टेंपो चलाता था। कमालगंज थाना पुलिस उसके बेटे की तलाश कर रही थी। वहीं, परिवार के लोगों का कहना था कि पुलिस के डर से इजराइल नंबरों को बदल-बदल कर घर पर बात करता था। इससे उसके नंबरों पर बात नहीं हो पाती थी। ब्यूरो
पुलिस के चुंगल से भाग चुका हिस्ट्रीशीटर
कमालगंज। हिस्ट्रीशीटर इजराइल को थाना पुलिस ने काफी समय पहले एक मामले में पकड़ा था। उसका चालान कर पुलिस उसे कोर्ट ले जा रही थी। इस दौरान आरोपी शेखपुर के पास गाड़ी से कूद कर भाग निकला। इसकी जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को हुई तो पुलिस पर कार्रवाई की गई थी। ब्यूरो
भाई को भी उठाया था पुलिस ने
कमालगंज। कमालगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी फिरोज उर्फ अन्ना को 31 जुलाई को पुलिस ने गदनापुर रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। फिरोज के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। परिवार वालों को फिरोज के एनकाउंटर होने के शक हुआ। इस पर परिजनों व ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जाम लगा दिया था। इसकी जानकारी आलाधिकारियों को हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। पिता नौशाद ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को एनकाउंटर के लिए पुलिस ने पकड़ा था। ब्यूरो