फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

महिला का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगा कर पुलिस को तहरीर दी। पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्वालटोली टिलियां निवासी प्रीती (36) पत्नी रामवीर जाटव शनिवार रात कमरे में लेटी थी। उसका पति और बच्चे बाहर बरामदे में सो रहे थे। रविवार सुबह रामवीर कमरे में पहुंचा तो छत में लगी रॉड से प्रीती का शव दुपट्टे से लटका देखकर होश उड़ गए। आनन फानन शव को नीचे उतार लिया। प्रीती की मौत हो चुकी थी। सूचना पर प्रीती के पिता थाना शमसाबाद के गांव ललौर निवासी राजेश्वर परिवार के अन्य लोगों के साथ आ गए। मायके वालों की रामवीर से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाल झांझनलाल फोर्स के साथ आ गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इस दौरान प्रीती के पिता ने आरोप लगाया कि दामाद उसकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट कर उत्पीड़न करता था। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को लटका दिया गया। पुलिस ने रामवीर को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाने नहीं आई तो पत्नी को दी थी गालियां
फर्रुखाबाद। कोतवाली पुलिस की हिरासत में बैठे रामवीर ने बताया कि शनिवार शाम उसके भतीजे देव पुत्र अमर सिंह ने कुत्ता उसकी बकरी के ऊपर छोड़ दिया था। इस दौरान बकरी उसकी बेटी दर्पण (3) के ऊपर गिर पड़ी। इससे बेटी जमीन पर गिर गई थी। इसी को लेकर उसका भतीजे से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर भतीजे ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान पत्नी प्रीती बचाने के लिए नहीं आई तो उसने गालीगलौज कर दी। रामवीर के बड़ा बेटा राज (13), बेटी नैना (10) और दर्पण है। पिता के कोतवाली में जाने के बाद तीनों बच्चे रामवीर के दूसरे भाई धर्मवीर के घर पर पहुंच गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed