फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बच्चे का लालच देकर महिला से दुष्कर्म

बच्चे का लालच देकर महिला से दुष्कर्म

Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली में संतान प्राप्ति का लालच देकर कथित साधु ने महिला से दुष्कर्म किया। उससे रुपये भी एेंठ लिए। रुपये वापस मांगने पर मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक कथित साधु पर दुष्कर्म व चार अन्य पर आर्थिक व शारिरिक शोषण का मामला दर्ज किया है।

जनपद एटा केएक गांव निवासी महिला 5 नवंबर 2017 को घसिया चिलौली स्थित घेरेस्वरी मंदिर आई थी। मंदिर में मिले कथित गोविंद स्वरूप, साध्वी अखण्ड भारती निवासी घेरेस्वरी मंदिर घसिया चिलौली व श्यामस्वरूप, सेवादास, जानदास मिल गए। उन्होंने महिला से समस्या पूछी। उसने बताया कि विवाह के काफी समय बाद भी उसे संतान की प्राप्ति नहीं हुई है। इस पर कथित साधुओं ने उसे अपने जाल में फंसा कर पूजा अर्चना के लिए 25 हजार रुपये मांगे। उसने रुपये दे दिए। इसके बाद कथित साधुओं ने उसका शारीरिक व आर्थिक शोषण शुरू कर दिया। गोविंद स्वरूप ने सूनी गोद भरने के नाम पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


लोकलाज के कारण उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। 15 जनवरी को जब उसने मंदिर जाकर कथित साधुओं से रुपये मांगे तो सभी ने उसे गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि बाबा गोविंद स्वरूप पर रेप व अन्य पर शारीरिक व आर्थिक शोषण के अलावा मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed