{"_id":"5b5374404f1c1b44748b6154","slug":"153219590013-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज के आवास से दो चंदन के पेड़ हुए चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जज के आवास से दो चंदन के पेड़ हुए चोरी
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। जिला जज के सरकारी आवास परिसर में खड़े चंदन के दो पेड़ शुक्रवार की रात चोरी हो गए। इसकी जानकारी शनिवार सुबह हुई। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की गई। सेंटर नाजिर ने फतेहगढ़ कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कलक्ट्रेट से विकास भवन जाने वाले मार्ग पर जिला जज अरुण कुमार मिश्रा का सरकारी आवास है। इस आवास परिसर में कई प्रकार के पेड़ पौधे लगे हुए हैं। मुख्य गेट से करीब 20 कदम दूरी पर दो चंदन के पेड़ लगे थे। शुक्रवार की रात चौकीदारी में सुधीर कुमार, पंकज यादव, राजकुमार, सिपाही महेश कुमार, राजेंद्र अवस्थी और जितेंद्र कुमार लगे थे। कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद रात में दोनों चंदन के पेड़ कट कर चोरी हो गए।
शनिवार सुबह जब सेंटर नाजिर मोहम्मद इब्राहिम जिला जज के आवास पर कर्मचारियों को चेक करने गए तो उनको पेड़ की जड़ और कुछ लकड़ियां पड़ी मिलीं। इसकी जानकारी जिला जज को देने के बाद पूछताछ की गई। कोई भी कर्मचारी चोरी के बारे में जानकारी नहीं दे पाया। सेंटर नाजिर ने फतेहगढ़ कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।