फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   डबल मर्डर: मृतक प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

डबल मर्डर: मृतक प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 20 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदाबाद/ जहानगंज(फर्रुखाबाद)। प्रेमिका की शादी के बाद उसकी ससुराल मिलने गए प्रेमी के प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या करने में मृतका के पति ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका शादी के चार माह पूर्व पेपर देने गई थी। उस समय प्रेमी उसे अपने साथ ले गया था। तब मृतका के पिता ने प्रेमी के खिलाफ जहानगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना अभी चल रही है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्हयू पट्टिया निवासी अनुज कुमार ने मृतक रजनेश कुमार पुत्र परमेश्वरीदयाल निवासी छिछौनापुर थाना जहानगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उसकी शादी 24 जून 2018 को रिंकी निवासी छिछौनापुर के साथ हुई थी। 19 जुलाई को रजनेश घर आया। रिंकी ने उसे कोल्ड ड्रिंक लेने बाजार भेज दिया। वह लौटकर आया तो रजनेश ने पहले रिंकी को गोली मार दी और फिर अपने गोली मार ली। अनुज ने घटना की जानकारी अपनी ससुराल में दी। साले केशव ने आकर रजनेश की शिनाख्त की।
विज्ञापन




उधर, इंस्पेक्टर अनूप निगम ने रजनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उन्हें कन्हयू पट्टिया में दो हत्याएं होने की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे तो रजनेश और रिंकी मृत अवस्था में पड़े थे। रजनेश के पास 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस व दो खोखे पड़े थे। रजनेश का आधार और पैनकार्ड भी मौके पर ही पड़ा था। मृतका रिंकी शादी के पहले 18 मार्च 2018 को बीए के पेपर देने मोहम्मदाबाद गई थी। वहां से रजनेश उसको अपने साथ ले गया था। इसकी रिपोर्ट रजनेश समेत तीन लोगों के खिलाफ जहानगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। रिंकी 10 जून 2018 को घर लौट आई थी। परिवार वालों ने रिंकी के बयान नहीं करवाए थे। उसकी शादी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed