{"_id":"5b50d6104f1c1b3a748b5b57","slug":"15320243329350-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 ग्राम नशीले पाउडर के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
350 ग्राम नशीले पाउडर के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। नशीला पाउडर बेचने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने बुधवार रात धर दबोचा। उसके पास से 350 ग्राम नशीला पाउडर मिला है। उसने पुलिस अभिरक्षा से दो भागने का प्रयास किया। गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। शहर कोतवाली और कानपुर देहात थाने में 13 मुकदमे दर्ज हैं।
बुधवार की रात शहर कोतवाल राजेश पाठक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, आईटीआई चौकी प्रभारी संजय मौर्य व सिपाही अखिलेश कुमार बुधवार की देर रात शहर में अराजकतत्वों व नशा कर घूमने वालों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे थे। देवरामपुर क्रासिंग के पास कादरीगेट बगिया निवासी अरविंद सोमवंशी ने पुलिस को देखा तो एक दुकान के पीछे छिप गया। पुलिस ने पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी लालदरवाजे के पास आई तो अरविंद सोमवंशी गाड़ी से कूदा और ठंडी सड़क की ओर भागने लगा। सिपाही ने दौड़ाकर उसको पकड़ लिया और कोतवाली लाकर मुंशी कक्ष में बैठा दिया। रात में वह फिर से कोतवाली से भाग निकाला। मुंशी ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से उसको पकड़ लिया।
पहले वह गलत नाम बताता रहा, सख्ती करने पर अरविंद सोमवंशी नाम बताया। नाम सुनते ही मुंशी हैरत में पड़ गया और उसने कोतवाल को पकड़े गए आरोपी के हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी दी। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 350 ग्राम नशीला पाउडर अलप्राजोलाम बरामद हुआ।
विज्ञापन
गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अतुल शर्मा ने पत्रकारों से बताया कि रात में करीब 1.30 बजे आरोपी को पकड़ा गया था। इस पर करीब 13 मुकदमे चल रहे हैं। उसके खिलाफ शहर कोतवाली और कानपुर देहात थाने में मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने टीम को इनाम देने की घोषणा की। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।