फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दुकान और तीन घरों से नगदी, जेवर चोरी

दुकान और तीन घरों से नगदी, जेवर चोरी

Mon, 16 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। चोरों ने रविवार की रात एक दुकान और तीन घरों को निशाना बनाया। वे नगदी और हजारों का माल चोरी कर ले गए।

शहर कोतवाली के तलैया फजल इमाम निवासी राजीव कनौजिया की मन्नीगंज बाजार में जरनल स्टोर की दुकान है। रविवार की रात चोर दुकान के पीछे टिनशेड उचकाकर नगदी और माल समेट ले गए। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। दुकानदार ने बताया कि करीब 50 हजार का सामान और 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने बताया कि कुछ दिन में कई दुकानों में चोरी की वारदात हो चुकी है, अभी तक किसी चोरी का खुलासा नहीं हुआ। पुलिस गश्त के नाम पर खानापूरी कर रही है।


उधर, जहानगंज थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी नत्थू सिंह की टेंट की दुकान है। ऊपरी मंजिल में वह परिवार के साथ रहते है। रविवार की रात चोर कमरे में रखे बक्से से नगदी और पैंट से रुपये निकाल ले गए। नत्थू सिंह ने बताया कि 30 हजार की नगदी ले गए। जहानगंज कसबा निवासी सर्वेश शर्मा के मकान में संदीप सिंह किराये पर रहते हैं। वह मैकूलाल इंटर कालेज में शिक्षक हैं। रविवार की रात चोर बक्से से जेवर और नगदी निकाल ले गए। शिक्षक ने बताया कि उनके यहां से 67 हजार की चोरी हुई है। इसी मकान में रमाकांत किराये पर रहते हैं। चोर उनके कमरे से आठ हजार रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed