{"_id":"5b4798084f1c1b9d288b60e2","slug":"153141863011-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिलों से घर जा रही दो छात्राओं से ट्रैक्टर चालक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिलों से घर जा रही दो छात्राओं से ट्रैक्टर चालक ने की छेड़छाड़
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। ट्यूशन पढ़ कर साइकिलों से घर जा रही दो छात्राओं के साथ ट्रैक्टर चालक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर चालक दोनों छात्राओं की साइकिलों को छीन कर ट्रैक्टर पर डालकर भाग निकला।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की रहने वाली दो छात्राएं बुधवार की शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए शहर क्षेत्र में आई थी। यहां से दोनों छात्राएं वापस अलग-अलग साइकिलों से घर जा रही थीं। चिलसरा रोड पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने छात्राओं से छेड़छाड़ की और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो चालक ने दोनों साइकिलों को छीना और ट्रैक्टर पर डालकर भाग निकला।
विज्ञापन
छात्राओं ने इसकी जानकारी घर वालों को दी। सूचना मिलने पर परिवार के साथ ही गांव के तमाम लोग एकत्रित हो गए और चालक को खोजा पर पता नहीं चला। उधर, थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
-साइकिलें लेकर भाग गया
-पुलिस ने कहा - मामले की जानकारी नहीं