{"_id":"5b4798074f1c1b0a278b6111","slug":"15314186288-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चोरी का उलहाना देने पर आरोपी भड़का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में चोरी का उलहाना देने पर आरोपी भड़का
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। घर में चोरी कर लेने का उलाहना देने पर आरोपी गालीगलौज करने लगा। इसको लेकर विवाद हो गया। हिंदू महासभा के नेताओं ने बुधवार रात कोतवाली में हंगामा किया। सूचना पर सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे। सीओ के समझाने पर मामला शांत हुआ। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
शहर कोतवाली के बजरिया निहालचंद्र निवासी आशीष वर्मा का आरोप है कि उसके घर पर मंगलवार को नगदी और सोने की चेन गायब हो गई और जब उसने जानकारी की तो पता चला कि जमील ने चोरी की है। बुधवार की रात आशीष के घर जमील पहुंचा तो उसने चोरी का उलाहना दिया। इस पर वह भड़क गया और गालीगलौज कर अभद्रता करने लगा। किसी प्रकार लोगाें ने मामले को शांत किया।
आशीष के साथियों ने इसकी सूचना हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा को दी। सूचना मिलने पर विमलेश मिश्रा, साथी मनोज शुक्ला, अमित तिवारी, पप्पल राठौर, ज्ञान सिंह, अनिल मिश्रा, आकाश गुप्ता और अन्य लोग मौके पर आ गए। जमील वहां से भाग चुका था। घटना से आक्रोशित हिंदू महासभा के पदाधिकारी तिकोना चौकी पर पहुंचे। यहां पर केवल सिपाही होने पर सभी लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में पदाधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा करने के साथ ही नारेबाजी की। हालांकि उस समय कोतवाल संजीव राठौर मौके पर नहीं थे। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल और सीओ सिटी रामलखन सरोज भी कोतवाली पहुंच गए। सीओ ने पदाधिकारियों को आफिस में बुला कर शांत किया। इसके बाद तहरीर देने की बात कही। आशीष ने जमील और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
-हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कोतवाली में किया हंगामा
-सीओ सिटी ने मामले को शांत कराया, आरोपी पर रिपोर्ट