फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जाम लगाने में 11 नामजद व 150 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

जाम लगाने में 11 नामजद व 150 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने कायमगंज-अलीगंज मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया था। आठ घंटे जाम में फंसने से लोगों की हालत खराब हो गई थी। इस मामले में कायमगंज कोतवाली में पुलिस ने 11 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

12 मई को जनपद एटा के अलीगंज थाने के गांव पंचपुरा निवासी दुर्वेश शाक्य किसी काम से कायमगंज गया था। घर जाते समय कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर कैसर खां अड्डे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से दुर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई में भर्ती कराया गया था। तीन दिन पूर्व उसे वहां से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को अलीगंज में ही उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी अलीगंज कोतवाली पुलिस को दी गई। जहां कायमगंज का घटनास्थल बताकर टरका दिया गया था। जब परिजनों ने कायमगंज कोतवाली में फोन किया तो बताया गया कि जहां मौत हुई है वहां पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इससे गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव को कायमगंज व अलीगंज मार्ग पर दोनों जिलों के बार्डर पर रख कर जाम लगा दिया। महिलाएं लाठी डंडे व ईंट पत्थर लेकर प्रदर्शन करने लगीं। आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। मामले की जानकारी पर अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने उनकी नहीं सुनी। इस पर सीओ अलीगंज अजय भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिवारीजनों को समझाया और पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कायमगंज कोतवाल और तहसीलदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों जनपदों की पुलिस में पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक हुई। बाद में कायमगंज पुलिस ने पंचनामा भरा था। तहसीलदार गंजेंद्र सिंह ने बताया कि अलीगंज पुलिस का रवैया संतोषजनक नहीं रहा। अलीगंज तहसीलदार से मुआवजे के संबंध में बात की गई है। इस दौरान मुख्य मार्ग लगभग आठ घंटे जाम रहा इससे लोग परेशान हो गए। बुधवार को कोतवाली में पुलिस ने 11 लोगों जितेंद्र, स्वदेश तारा सिंह, रामवीर, अजय, जैकब, दिनेश, तुलसीराम, महेंद्र, राजकुमार, अखिलेश पर नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed