फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कायमगंज अचरा मार्ग पर दिन दहाड़े मां बेटे से लूट

कायमगंज अचरा मार्ग पर दिन दहाड़े मां बेटे से लूट

Fri, 06 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। मेरापुर थाना क्षेत्र में कायमगंज अचरा मार्ग पर बघार पुल के पास सफेद अपाचे सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे मां बेटे को तमंचे के बल पर
लूट लिया।

वारदात के बाद लुटेरे कायमगंज की ओर भाग गए। पीड़ित ने खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।


तकीपुर अचरा गांव निवासी अमन गंगवार मां के निशा के साथ गुरुवार रात को कायमगंज के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार सुबह दोनों बाइक से वापस जा रहे थे। कायमगंज अचरा मार्ग पर बघार पुल के पास पीछे से सफेद अपाचे पर आए दो बदमाशों ने अमन को रोकने के लिए बाइक आगे लगा दी।
विज्ञापन


इससे अमन की बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। हादसे में अमन चुटहिल हो गया। बदमाशों ने तमंचा लगाकर उसकी मां से एक अंगूठी, झाले और पर्स छीन लिया। इसमें 800 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद लुटेरे कायमगंज की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंचे अमन के परिजन उसे सीएचसी कायमगंज ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सफेद अपाचे सवार बदमाश इससे पहले भी वारदात कर चुके हैं।


तमंचे के बल पर मां बेटे को लूटा
- सफेद अपाचे पर सवार बदमाशों का क्षेत्र में कहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed