फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आश्रम से मायूस होकर लौट गया पिता

आश्रम से मायूस होकर लौट गया पिता

Thu, 14 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाबा वीरेंद्र देव आश्रम पर बेटी की तलाश में आए पिता को आश्रम में प्रवेश नहीं करने दिया गया। वहां की सेविकाओं ने बेटी को ले जाकर बहन से मुलाकात कराई। उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। पिता-पुत्री हताश होकर लौट गए।

जिला रायबरेली के सलोन के राधानगर निवासी कृष्णकुमार प्रसाद अपनी बेटी किरन के साथ दूसरी बेटी संध्या उर्फ मुन्नी को ढूंढने 12 जून को सिकंतरबाग स्थित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पर आए थे। यहां पर आश्रम की सेविकाओं ने अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद कृष्णकुमार ने डीएम से मिलकर बेटी को आश्रम से मुक्त कराए जाने की मांग की। डीएम के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस बुधवार को आश्रम पहुंची। यहां पर सेविकाओं ने अंदर जाने से मना कर दिया। हालांकि सेविकाएं किरन को अंदर लेकर चली गईं और बहन संध्या से मुलाकात करा दी।
विज्ञापन


कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि वहां पर कृष्णकुमार की बेटी संध्या की किरन से मुलाकात हुई। उसने जाने से मना कर दिया। संध्या बालिग है। इसके बाद पिता-पुत्री मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के हैं मूल निवासी
कृष्णा कुमार प्रसाद ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि वह बिहार के सीवान के निवासी हैं। इन दिनों रायबरेली के सलोन में रह रहे हैं। उनकी 45 वर्षीय पुत्री संध्या उर्फ मुन्नी अपने पुत्र के साथ गायब है। उन्हें पिछले दिनों समाचार पत्रों से पता चला कि वह फर्रुखाबाद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed