फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   रजिस्ट्रार कार्यालय में वकील ने पूर्व सैनिक को जड़ा तमाचा

रजिस्ट्रार कार्यालय में वकील ने पूर्व सैनिक को जड़ा तमाचा

Tue, 13 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रजिस्ट्रार कार्यालय में फर्जी बैनामे की जानकारी पर अधिवक्ता के साथ नकल निकालने पहुंचे पूर्व सैनिक को दूसरे अधिवक्ता ने तमाचा जड़ दिया। इस पर अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के साथ ही हाथापाई की नौबत आ गई। रजिस्ट्रार कर्मियों और अन्य अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों को शांत किया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन

गांव पसनिंगपुर के रहने वाले एक पूर्व सैनिक ने कुछ दिनों पहले तहसील सदर में बैठने वाले एक अधिवक्ता से जमीना का बैनामा कराया था। बताया गया कि अधिवक्ता ने पूर्व सैनिक को साढ़े पांच बीघा जमीन के बैनामे की नकल दे दी। जब पूर्व सैनिक को पता चला कि रजिस्ट्रार कार्यालय में साढ़े पांच बीघा के बजाए पौने दो बीघा जमीन ही दर्ज है तो मंगलवार को पूर्व सैनिक तहसील कार्यालय के गेट के पास बैठने वाले दूसरे अधिवक्ता को साथ लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय में खरीदी गई जमीन की नकल निकलवाने पहुंचे। जब इसकी जानकारी दूसरे अधिवक्ता को हुई तो वह भी रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गए। यहां पूर्व सैनिक और अधिवक्ता के बीच विवाद होने लगा। गुस्साए अधिवक्ता ने पूर्व सैनिक को तमाचा जड़ दिया। इसी बात पर दोनों अधिवक्ताओं के बीच विवाद होने लगा। अधिवक्ताओं के बीच विवाद की जानकारी पर कई अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। एक अधिवक्ता ने बताया कि पूर्व सैनिक को फर्जी बैनामा किया गया। पोल खुलने के डर से उन्होंने पूर्व सैनिक के साथ हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed