{"_id":"5c9a6751bdec2213f932f56d","slug":"151553622865-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में लाठियां चलीं, पथराव, एक दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में लाठियां चलीं, पथराव, एक दर्जन घायल
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। खेत में जानवर घुसने को लेकर सोमवार देर शाम विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने पर जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी गजेंद्र पाल के गांव किनारे खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। देर शाम गांव के ही रामसनेही के मवेशी उनके खेत में घुसकर फसल उजाड़ने लगे। यह देख गजेंद्र ने खेत से मवेशी बाहर निकाले। उन्होंने वहां खड़े रामसनेही के नाती समीर से जानवर ले जाने को कहा। इस पर गालीगलौज शुरू हो गई। गजेंद्र ने उसको पीट दिया। जानकारी पर दोनों पक्षों से करीब 24 लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। मामला तूल पकड़ते ही लाठियां चलने लगीं और जमकर पथराव किया गया। इससे रामसनेही पक्ष से रोशन लाल, रज्जू, सूबेदार, आकाश, जानसन, व गजेंद्र की ओर से राजू, अनूप सिंह, शिवम, अंजल, अनीता पत्नी अनिल आदि घायल हो गए। सूचना पर यूपी-100 व थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा।
रामसनेही ने पुलिस को बताया कि गजेंद्र पक्ष के लोगों ने मारपीट के बाद उसके छप्पर में आग भी लगा दी। इससे उनके पांच मुर्गे जलकर मर गए। आग की चिंगारी से पड़ोस के सूबेदार की झोपड़ी भी जल गई। जबकि गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि रामसनेही के जानवर आएदिन खेतों में घुसकर उनकी फसल उजाड़ देते हैं। मना करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। थाने में दोनों ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
रामसनेही वाल्मीक ने राजू, रामू, विनय, विवेक, विक्की, उदयपाल, रघुराज, राजपाल, अर्जुन, मंगल, अनिल, अनूप, योगेश उर्फ शिवम, रानू, कुंवर सिंह के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। जबकि गजेंद्र ने रामसनेही, सूबेदार, रोशन सिंह, रज्जू, राहुल, आकाश व संजू के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने आरोपी शिवम, राजू, आकाश व राहुल को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।