{"_id":"59ecdf9d4f1c1bcf538b87b5","slug":"15086960415-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में शिक्षामित्र पत्नी ने की थी पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों में शिक्षामित्र पत्नी ने की थी पति की हत्या
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। अवैध संबंध का विरोध करने पर शिक्षामित्र पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर लिया। रविवार को एएसपी ने पुलिस लाइन की सभागार में घटना का खुलासा किया।
थाना मऊदरवाजा के गांव माधौपुर निवासी कमलेश उर्फ कल्लू यादव की 18 अक्तूबर की रात गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई बबलू उर्फ भूरा ने अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दिन से ही पुलिस को मृतक की शिक्षामित्र पत्नी आकांक्षा यादव पर शक था। पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया। शनिवार को शिक्षामित्र को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू कर दी। रविवार दोपहर एएसपी त्रिभुवन सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि मृतक की पत्नी के थाना मेरापुर के गांव नौली निवासी उदयभान यादव पुत्र मुलायम यादव से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर कमलेश ने उदयभान के घर आने जाने पर रोक लगा दी। इसको लेकर दंपति में आयेदिन झगड़ा होता था। घटना वाले दिन उदयभान ने महिला को फोन कर कमलेश की हत्या करने को उकसाया। पुलिस के अनुसार, उसके ही उकसाने पर महिला ने पति को सोते समय गले में रस्सी फांसकर उसकी हत्या कर दी। कमलेश शराब के नशे में था।
थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि महिला का देवर बबलू पशु चोरी के मामले में जेल में बंद था। इसी घटना में उसके ऊपर गैंगस्टर लगाया गया था। जेल में उदयभान भी अपनी पत्नी सरिता की हत्या में बंद चल रहा था। वहीं पर महिला अपने देवर से मिलाई करने जाती थी और उदयभान से उसका परिचय हो गया। बाद में यह परिचय प्रेम संबंध में बदल गया। दोनों का एक दूसरे के घर पर आना जाना शुरू हो गया था। दोनों के आपस में मिलने पर रोक लग जाने पर उदयभान और शिक्षामित्र पत्नी ने कमलेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन महिला की उससे मोबाइल पर काफी देर तक बातें हुई। उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया। हत्या के बाद महिला ने घटना के बाद शव का आंगन में डाल दिया और मकान का दरवाजा खोल दिया, जिससे किसी अन्य के द्वारा वारदात को अंजाम देने का नाटक रचा जा सके। आरोपी प्रेमी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
अवैध संबंध में शिक्षामित्र ने की थी पति की हत्या
-पुलिस ने किया खुलासा, महिला गिरफ्तार, रस्सी और मोबाइल बरामद