फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दहेज के लिए महिला की चाकू मारकर हत्या

दहेज के लिए महिला की चाकू मारकर हत्या

Sun, 15 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज की मांग को लेकर पति ने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर मायके वाले अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सीओ ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सलावत खां निवासी जगदीश नट ने अपनी बेटी पूजा की शादी शमसाबाद के गांधीनगर सरैया निवासी मिथुन नट के साथ पांच साल पहले की थी। शादी के कुछ समय बाद पति और उसके परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करने लगे। पूजा की शिकायत पर मायके वालों ने उसकी ससुराल जाकर बातचीत कर मामले को शांत कराया, लेकिन उसके बाद फिर वही स्थिति हो गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 8:30 बजे मिथुन व पूजा में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मिथुन ने उसके पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद पति वहां से भाग गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की सूचना मिलने पर महिला की मां शकुंतला देवी और पिता के अलावा परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। बेटी की मौत की सूचना पर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पिता ने आरोप लगाया दामाद शराब पीकर आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था।

शादी के बाद दहेज में बाइक और नगदी की मांग करता था। दहेज को लेकर बेटी की हत्या की गई है। सूचना पाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार महिला की हत्या होने की खबर मिलने पर प्रभारी एसओ रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे।


यहां पर मकान में कुंडी लगी हुई थी। सीओ कायमगंज नरेश कुमार ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

-पति मौके से फरार, सीओ ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed