फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सेल्समैन को तमंचा सटाकर रुपये व शराब लूटी

सेल्समैन को तमंचा सटाकर रुपये व शराब लूटी

Mon, 02 Oct 2017 11:55 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
संकिसा। सशस्त्र बदमाशों ने अचरा चौकी के पास स्थित देशी शराब ठेके के सेल्समैन को तमंचा सटाकर रुपये और शराब की पेटी लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने सेल्समैन को पकड़ कर भी अपने साथ ले गए। बदमाशों ने उसे थाना नयागांव इलाके में ले जाकर छोड़ा। इसके बाद सेल्समैन ने पुलिस का घटना की जानकारी दी। पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव उम्मरपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी सोवरन सिंह का थाना मेरापुर के गांव अचरा में देशी शराब का ठेका है। इस ठेके पर अचरा निवासी सुनहरीलाल सेल्समैन है। रविवार की रात करीब 12 बजे ठेके पर पहुंचे छह बदमाशों ने शटर खटकाया।
विज्ञापन


उसके शटर खोने पर बदमाशों ने उसे तमंचा लगा दिया। तमंचा देखकर सेल्समैन घबरा गया। इसके बाद बदमाशों ने गोलक में रखे रुपये और शराब की पेटियां उठा लिए। विरोध करने पर बदमाश सेल्समैन को भी अपने साथ पकड़ ले गए। सोमवार की सुबह बदमाशों ने सेल्समैन को जिला एटा के थाना नयागांव इलाके में छोड़ कर भाग गए। किसी प्रकार सेल्समैन वहां से गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर थाना प्रभारी राजबहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ ने बताया कि अभी तक की जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर भी नहीं आई है। उधर, सुनीता देवी के बेटे रामप्रताप ने बताया कि ठेके से 52 पेटी शराब और करीब 30 हजार रुपये बदमाश लूट ले गए हैं। उन्होंने ने बताया कि सेल्समैन उनके यहां लंबे समय से काम कर रहा है।

-अचरा चौकी के पास हुई वारदात, नयागांव थाना क्षेत्र में सेल्समैन को छोड़कर भागे
-पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही, घटना की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed