{"_id":"59c14b8c4f1c1b96688b567d","slug":"15058400443-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ कोतवाल को फटकारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ कोतवाल को फटकारा
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। लखनऊ में पकड़े गए फर्रुखाबाद के लुटेरों को लेकर एसपी दयानंद मिश्र ने मंगलवार को अपराध समीक्षा बैठक में मातहतों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि ऐसे शातिरों की गंभीरता से निगरानी की जाए।
पुलिस लाइन सभागार में मातहतों के साथ बैठक करते हुए एसपी ने कहा कि लखनऊ में पकड़े गए शहर के ऐसे लुटेरों की जानकारी सदर कोतवाली और फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को क्यों नहीं मिल पाई। ऐसे अपराधियों को सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करें। कोई भी अपराधी घटना को अंजाम देता है तो संबंधित चौकी प्रभारी और बीट प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शातिर अपराधियों की सूची को दुरुस्त कर चेक करें।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो कार्यक्रम समिति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मातहतों को यह भी निर्देश दिए कि सड़क हादसे में घायल होने वाले लोगों का फार्म 54 भी भरा जाए, जिससे घायल को सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिल सके। एसपी ने त्योहारों को लेकर सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के साथ ही गश्त व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-एसपी की मातहतों के साथ अपराध समीक्षा बैठक