फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   खेत की मेड़ कटने पर दो पक्षों में मारपीट, चली गोलियां

खेत की मेड़ कटने पर दो पक्षों में मारपीट, चली गोलियां

Sat, 22 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा में शनिवार देर शाम खेत की मेड़ कटने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। गोलियां चलने से ग्रामीण सहम गए। इस घटना में दोनों पक्षों से दंपति समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन


रंपुरा के रहने वाले अशोक कुमार खेत जोतने के लिए गए थे। खेत जोतने के दौरान गांव के ही शिवलाल के खेत की मेड़ कट गई। रात करीब 8.30 बजे इसी बात को लेकर अशोक और शिवलाल के बीच कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीण सहम गए और अपने-अपने दरवाजे बंद कर लिए। मारपीट में एक पक्ष से अशोक, उनकी पत्नी राधा देवी, सौरभ, देवेंद्र कुमार, उमेशचंद्र और दूसरे पक्ष से शिवलाल घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ नरेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




खेत की मेड़ कटने पर दो पक्षों में मारपीट, चली गोलियां
मारपीट में दंपति समेत छह जख्मी, पुलिस ने मेडिकल को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed