{"_id":"5c6301d4bdec224c7f23cd63","slug":"141549992404-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते में 80 बार में निकल गए 5.65 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के खाते में 80 बार में निकल गए 5.65 लाख
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। एक किसान के खाते से 80 बार में 5.65 लाख रुपये पार हो गए। जब वह बैंक से रुपये निकालने गए तो पता चला कि उनके खाते में रुपये ही नहीं हैं। उन्होंने मामले की तहरीर थाने में दी पर पुलिस ने उन्हें टरका दिया। उन्होंने गांव के एक युवक पर एटीएम कार्ड चोरी करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव सदरियापुर निवासी रामनिवास (65) का कमालगंज स्थित स्टेट बैंक शाखा में खाता है। उन्होंने खेत बेचकर 5.65 लाख रुपये जमा किए थे। रामनिवास की शादी नहीं हुई है। गांव के ही एक युवक ने उनके साथ बैंक जाकर खाता खुलवाया था। उस दौरान उसने अपना ही मोबाइल नंबर उनके खाते में दर्ज करा दिया था। इसके बाद वह रामनिवास से उनका एटीएम कार्ड कई बार बहाने से मांगने गया। पर उन्होंने एटीएम कार्ड देने से मना कर दिया था। इस बीच युवक ने उनके बक्से से कार्ड पार कर दिया। उनके खाते से 25 सितंबर 2017 से 17 जून 2018 तक 80 बार में 5.65 लाख रुपये पार कर दिए।
करीब डेढ़ माह पूर्व रामनिवास बैंक से रुपये निकालने गए तो खाते में रुपये न होने की जानकारी मिली। उन्होंने गांव के ही युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस इसके बाद आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाई और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। अब रामनिवास ने फिर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
रामनिवास ने बताया कि उन्होंने बैंक से खाते की डिटेल निकलवाई है। इसमें पता चला है कि उनके खाते से फतेहगढ़, गुरसहायगंज, कमालगंज, खुदागंज व रजीपुर के एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। इसमें सबसे अधिक रुपये खुदागंज के एटीएम से निकले हैं। इसकी जानकारी जब खुदागंज चौकी इंचार्ज को रामनिवास ने दी तो उन्होंने उनके खाते से रुपये झारखंड में निकाले जाने की बात कहकर टरका दिया। खुदागंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।