फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   लोहिया अस्पताल में बवाल, पुलिसकर्मियों से मारपीट

लोहिया अस्पताल में बवाल, पुलिसकर्मियों से मारपीट

Fri, 22 Mar 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में बवाल, पुलिसकर्मियों से मारपीट
शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी नगला में दो पक्षों में मारपीट के बाद मेडिकल के दौरान एक पक्ष ने सांसद के सामने लोहिया अस्पताल में जमकर बवाल किया। हमलावरों ने मेडिकल कराने आए दूसरे पक्ष के लोगों को भी लातघूसों और चप्पलों से पीटा।
विज्ञापन



बीच-बचाव करने पर सिपाही और होमगार्ड के साथ भी मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपाई भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और भाजपाइयों में जमकर नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई।
विज्ञापन


मसेनी नगला में भाजपा समर्थक सैंपी बाल्मिकी और सुभाष यादव के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह मारपीट हो गई थी। इसमें सैंपी और सुभाष यादव घायल हो गए। सुभाष शहर कोतवाली पहुंच गए तो सैंपी लोहिया अस्पताल मेडिकल कराने के लिए आए। जानकारी पर सांसद मुकेश राजपूत भी लोहिया अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान कोतवाली के सिपाही विक्रम सिंह और होमगार्ड गेंदालाल घायल सुभाष यादव का मेडिकल कराने लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में दूसरे पक्ष के लोग मौजूद थे।

सुभाष यादव और उनके दोस्त सतेंद्र यादव व पिंटू यादव को देख दूसरे पक्ष के लोग गुस्सा गए और उन्होंने सुभाष यादव, सतेंद्र यादव और पिंटू यादव को पीटना शुरू कर दिया। सिपाही विक्रम सिंह और होमगार्ड गेंदालाल ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने इनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव पुलिसबल के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे।


इधर, भाजपाई भी आ गए। पुलिस ने सांसद से वार्ता कर जैसे-तैसे सैंपी पक्ष के लोगों को लोहिया अस्पताल से बाहर किया। पुलिस ने सैंपी पक्ष के एक युवक को अंदर पकड़ लिया तो गुस्साए भाजपाइयों और पुलिस के बीच नोकझोंक होने लगी।


सांसद ने मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष से सैंपी बाल्मिकी पुत्र पूरनलाल बाल्मिकी और दूसरे पक्ष से सुभाष यादव, सतेंद्र यादव और पिंटू उर्फ मोहित यादव घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया। सुभाष यादव ने तमंचे की बटों व लाठीडंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं घायल सैंपी ने धारदार हथियार से घायल करने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed