फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आचार संहिता उल्लंघन में डॉक्टर पर मुकदमा

आचार संहिता उल्लंघन में डॉक्टर पर मुकदमा

Wed, 20 Mar 2019 08:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन में डॉक्टर पर मुकदमा
फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित प्रयाग नारायन हॉस्पिटल के डॉ. अरविंद कुमार के खिलाफ चौकी इंचार्ज ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


डॉ. अरविंद गुप्ता के जिले भर में होर्डिंग, पंपलेट और पोस्टर लगाए गए थे। लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श संहिता लगने के बाद होर्डिंग, पंपलेट और पोस्टर हटाए जाने शुरू किए गए। इसके बावजूद जिले में कई जगह बिजली के खंभों पर डॉ. अरविंद के होर्डिंग, पोस्टर और पंपलेट लगे मिलने पर 13 मार्च को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नगरीय वितरण खंड ने डॉ. अरविंद को पांच लाख रुपये विभाग में जमा करने के लिए नोटिस दिया था।
विज्ञापन


ताकि पोलों पर लगे पोस्टर व पंपलेट आदि हटवाए जा सकें। आवास विकास चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर कुमार ने जब इसकी जांच की तो कई बिजली के खंभों पर डॉ. अरविंद के पोस्टर फोटो समेत चिपके मिले। पोस्टर पर डॉ. अरविंद की फोटो के साथ ही लक्ष्य 2019 लिखा है। आवास विकास चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह ने डॉ. अरविंद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed