फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शौच गई युवती के अपहरण का प्रयास

शौच गई युवती के अपहरण का प्रयास

Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
शौच गई युवती के अपहरण का प्रयास
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के पंखिया की मड़ैया धर्मपुर कटरी निवासी युवती ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पंखिया की मड़ैया धर्मपुर कटरी निवासी मुस्कान पुत्री इदरीश ने सोमवार को गांव के ही पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि वह 10 फरवरी की रात करीब 12 बजे घर के बाहर बने शौचालय में शौच करने गई थी। मुस्कान का आरोप है शौचालय के पीछे घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और गंगा की कटरी की ओर ले जाने लगे। गांव के लोगों ने यह देख आरोपियों को ललकारा तो वह मुस्कान को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


पीड़िता ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रभारी कोतवाल डीसी कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मौके पर जांच करने गए थे। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। युवती ने जो प्रार्थना पत्र दिया है। मामला वह नहीं लग रहा है। फिर भी जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed