फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पंखे के कुंडे में दुपट्टा से युवती का शव लटका मिला

पंखे के कुंडे में दुपट्टा से युवती का शव लटका मिला

Wed, 15 May 2019 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
पंखे के कुंडे में दुपट्टा से युवती का शव लटका मिला
गांव आजाद नगर भटपुरा में किसी बात से नाराज युवती ने दुपट्टे के सहारे गले में फंदा कसकर जान दे दी। बुधवार सुबह शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आजाद नगर भटपुरा में स्व.रमेश बाथम की पुत्री (18) पूनम मंगलवार रात अपने भाई मेवाराम, दिव्यांग मामा नरेश चंद्र साथ मौजूद थी। भाई संतराम व महेंद्र बहनोई वीरपाल के भाई


नन्हें की बारात में शामिल होने भारतनगर सिरौली मोहम्मदाबाद गए थे। मां रानीदेवी फर्रुखाबाद दवाई लेने गई थी। वह वहीं रुक गईं। मंगलवार की रात पूनम खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह मामा नरेश चंद्र छत से नीचे आए।
विज्ञापन



उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो अंदर गए। वहां पूनम को पंखे के कुंडे में दुपट्टे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। इस पर भाई मेवाराम भी छत से उतरकर आ गया। शोरशराबा सुन मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। मां व अन्य भाइयों को फोन कर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुपट्टा खोलकर शव नीचे उतारा गया। इसी बीच सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह व खुदागंज चौकी इंचार्ज बनी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूनम के चार भाइयों में दो भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं।



तीन बहनों में बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। एक बहन छोटी है। मंगलवार रात पड़ोस में दयाराम के यहां नकटौरा हो रहा था। भाई महेंद्र ने थाने में तहरीर दी है कि उसकी बहन पूनम ने किसी कारणवश खुदकशी कर ली है। परिजन घटना के पीछे कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।


कमालगंज में युवती ने दुपट्टे से कसा गला

बुधवार सुबह परिजन जागे तब हुई घटना की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed