{"_id":"5c2cf1dcbdec22569f267d26","slug":"11546449372-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन कटे होने पर भी चलता मिला कारखाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कनेक्शन कटे होने पर भी चलता मिला कारखाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने माधौपुर स्थित वस्त्र छपाई कारखाना में छापा मारा। टीम को बिजली कनेक्शन कटे होने के बावजूद कारखाना चलता मिला। टीम ने कारखाना मालिक पर एक लाख रुपये का जुर्माना किया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप मिश्र और सहायक अवर अभियंता एके माथुर ने बुधवार को माधौपुर स्थित उचित इंटरनेशनल में छापेमारी की। टीम को यहां बिजली कनेक्शन कटे होने के बावजूद कारखाना चलता मिला। बताते हैं कि छापेमारी के दौरान टीम की कारखाना मालिक से नोकझोंक भी हुई। टीम ने कारखाना मालिक पर एक लाख रुपये का जुर्माना किया है। इसके बाद टीम वापस चली गई।
सहायक अवर अभियंता एके माथुर ने बताया कि बीते दिनों उचित इंटरनेशनल कारखाने का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद भी वह कारखाना चला रहे थे। कारखाना मालिक सुनील साध के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुंभ मेला चलने तक कारखाने बंद रखने के शासन ने आदेश दिए हैं। इसी के चलते छपाई कारखानों के बिजली कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कनेक्शन काटे जाने के बावजूद कहीं भी कारखाना चलता मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सहायक अवर अभियंता ने बताया कि छापेमारी की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।