फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दहेज की खातिर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

दहेज की खातिर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 03 May 2019 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनाें ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। उसके मायके वालों ने दामाद के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस आरोपी के भाई को उठाकर थाने ले आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


जनपद बदायूं के थाना व कसबा उसावां निवासी प्यारेलाल की बेटी (22) की शादी कंपिल के मोहल्ला चौधरियान निवासी युवक से दो साल पहले हुई थी। दहेज न मिलने से शादी में कुछ माह बाद ही दोनों में झगड़े व मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


सूचना पर कई बार सपना के मायके वालों ने आकर पंचायत भी कराई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार देर रात युवक शराब पीकर घर आया और सपना के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर सपना को पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले वालों ने सपना के मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन रात में ही सपना को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने सुबह आने पर कार्रवाई करने की बात कही। इस पर परिजन सपना को लेकर घर चले गए।


शुक्रवार सुबह परिजन सपना को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस टाल मटोल करती रही। परिजनों के दबाव बनाने पर पुलिस हरकत में आई। तत्काल कस्बा इंचार्ज मोहन सिंह ने दबिश देकर आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

दहेज के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

मायके वालों ने दामाद के खिलाफ दी तहरीर
पुलिस ने आरोपी के भाई के उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed