फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बहन के घर गए युवक की सड़क हादसे में मौत

बहन के घर गए युवक की सड़क हादसे में मौत

Sun, 24 Mar 2019 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
बहन के घर गए युवक की सड़क हादसे में मौत
संकिसा (फर्रुखाबाद)। एटा जनपद में हुए सड़क हादसे में एक युवक की शनिवार को मौत हो गई। उसका शव रविवार को घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के जरहरी गांव निवासी स्व. सोबरन सिंह का पुत्र सूरज कठेरिया (19) शनिवार को गांव निवासी दोस्त प्रदीप जाटव के साथ बाइक से जनपद एटा थाना जैथरा के धरौली गांव निवासी बहन सुमन के घर गया था। सूरज अपनी बहन के घर से बाइक से अपने दोस्त प्रदीप को उसकी बहन के सड़पुरा गांव (एटा थाना जैथरा) छोड़ने गया था। प्रदीप को छोड़कर वह बाइक से वापस आ रहा था।


तभी जैथरा व परोली के बीच किसी वाहन की जोरदार टक्कर लगने से सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सूरज का शव रविवार शाम को घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। बहन सुमन, वंदना, माता शारदा एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूरज दो बहनों में से दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed