फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश में दी दबिश

पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश में दी दबिश

Sun, 03 Mar 2019 10:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश में दी दबिश
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के कुबेरपुर कुडऱा गांव में पुलिस पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने शनिवार रात व रविवार सुबह गांव में दबिश दी, लेकिन गांव में कोई आरोपी नहीं मिला। पुलिस टीम ग्रामीणों से पूछताछ कर वापस चली गई।
विज्ञापन


अमृतपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर कुडऱा गांव निवासी रामबक्श के घर के रास्ते में गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इस पर रामबक्श ने एसडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट के आदेश पर अमृतपुर थाना पुलिस कब्जा हटवाने गई थी। पुलिस ने रास्ते में बनी झोपड़ी व जानवरों की नांदें वहां से हटवा दी थी। पुलिस के वापस जाने के बाद दबंगों ने रामबक्श के घर पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस वापस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर भी ईंट-पत्थर बरसा दिए थे। किसी तरह पुलिस कर्मी वहां से बच कर भागे। कुछ देर बाद प्रभारी थानाध्यक्ष फोर्स लेकर दोबारा घटना स्थल पर पहुंचे तब तक आरोपी भाग गए थे। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष तहसीलदार वर्मा ने गांव के चार नामजद समेत 20 व रामबक्श ने पांच नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शनिवार रात व रविवार सुबह पुलिस ने गांव में दबिश दी। लेकिन गांव में कोई भी आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed