{"_id":"598c9e644f1c1b8a068b46da","slug":"11-million-theft-from-retired-power-worker-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के घर से 11 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के घर से 11 लाख की चोरी
farrukhabad
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खुली पड़ी अलमारी व बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पाठक नई कालोनी में रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के घर के ताले तोड़कर चोर लाखों के जेवर, 2.30 लाख की नगदी चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच की। एसएसआई ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
रिटायर्ड कर्मचारी सुभाष वर्मा कानपुर में अपनी पुत्री के यहां रहकर इलाज करा रहे हैं। शनिवार को उनका पुत्र रितेश वर्मा परिवारीजनों के साथ राखी बंधवाने अपनी बहन के यहां कानपुर गया था। रितेश के मुताबिक उसने मुख्य गेट पर दो ताले लगाए थे। बुधवार देर रात जब वह कानपुर से आया तो देखा कि गेट पर एक ताला लगा है। जो ताले वह लगा गया था वह गायब हैं।
पड़ोसी ने बताया कि मंगलवार तक उन्होंने दोनों ताले पड़े देखे थे। रितेश ने अंदर झांका तो कमरों के दरवाजे भी खुले पड़े थे। सूचना पुलिस को दी तो कोतवाल अतर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मेन गेट पर लगे ताले को तुड़वाया और अंदर गए। कमरों में अलमारी खुली पड़ी थी सामान बिखरा पड़ा था। रितेश ने बताया कि चोर आठ सोने की चूड़ी, एक सोने का बड़ा हार, दो सोने के छोटे हार, नौ सोने की अंगूठी, जिसमें एक हीरे की थी।
विज्ञापन
तीन सोने की चेन, तीन जोड़ी चांदी की पायल, आठ जोड़ी बिछिया, चार खडुआ, 700 ग्राम पुरानी चांदी, दो गैस सिलेंडर व 2.30 लाख रुपये चोर चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि करीब 11 लाख की चोरी हुई है। एसएसआई आरएस वर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध है। बारिश होने और घटना कब हुई इसका समय घर वाले नहीं बता पा रहे हैं। घर के अंदर के कमरों और अलमारी में ताला नहीं लगा था। इससे डॉग स्क्वाएड को मौके पर नहीं बुलाया गया। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।