फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चौकी के पास गुरुगांव देवी मंदिर के दानपात्रों से हजारों रुपये चोरी

चौकी के पास गुरुगांव देवी मंदिर के दानपात्रों से हजारों रुपये चोरी

Sat, 09 Mar 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
चौकी के पास गुरुगांव देवी मंदिर के दानपात्रों से हजारों रुपये चोरी
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के खंदिया में बीबीगंज पुलिस चौकी से कूछ दूरी पर स्थित गुरुगांव देवी मंदिर के पीछे गेट का ताला तोड़कर चोरों ने दो दानपात्रों से हजारों की नगदी पार कर दी। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच की और चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बीबीगंज पुलिस चौकी से दूरी पर स्थित गुरुगांव देवी मंदिर परिसर में बने कमरों में शहर के मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी पुजारी कैलाशचंद्र रुकते हैं। गुरुवार की रात वह मंदिर बंद करने के बाद कमरे में सो गए। रात में चोरों ने मंदिर के पीछे के गेट में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। चोर मंदिर में रखे दो बड़े दानपात्र उठाकर ले गए। कैलाशचंद्र के अनुसार रात करीब ढाई बजे उन्होंने मंदिर का जायजा लिया तो ताले टूटे देखे। इसके साथ ही चार-पांच लोग दानपात्र लिए जा रहे थे, जिनके हाथों में असलहे भी थे। उन्होंने यूपी 100 को फोन लगाया लेकिन नहीं लगा। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार तड़के मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक रस्तोगी, राधेश्याम तूफानी समेत अन्य लोग पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के दौरान टूटे हुए दानपात्र मंदिर से कुछ दूर स्थित एक मकबरा के पास पड़े मिले। एसआई जयप्रकाश ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। अशोक रस्तोगी ने बताया कि 14 फरवरी को दोनों दानपात्र खुलवाए थे। उन्होंने बताया कि दानपात्रों में लगभग दस-पंद्रह हजार रुपये होंगे। बताते हैं कि मंदिर में लेटे पुजारी के पुत्र अंकित के ऊपर चोरों ने तमंचा भी तान दिया, जिससे वह सहम गया।
विज्ञापन

गुरुगांव देवी मंदिर में अंदर और बाहर दोनों जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन जिस तरह चोरी करने वाले ने मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा। उससे लगता है कि चोरी की घटना में किसी करीबी का ही हाथ लग रहा है। अंदर के कैमरे तोड़े जाने से लगता है कि चोरी करने वाले को पता था कि सीसीटीवी कैमरे कहां-कहां लगे हैं इसीलिए उसने अंदर लगे ही सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा, जिससे उसका चेहरा कैद न हो सके। उसे यह भी पता था कि मंदिर का आगे वाला गेट सड़क की तरफ, जिससे वहां चहल-पहल रहती है और मंदिर के पीछे वाले गेट में सन्नाटा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुगांव देवी मंदिर से कुछ ही दूरी पर बीबीगंज चौकी है। इसके साथ ही यूपी 100 भी रात में गश्त करती है। ऐसे में गुरुगांव देवी मंदिर से हुई चोरी की घटना ने पुलिस गश्त व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मंदिर कमेटी के सदस्य राधेश्याम तूफानी का कहना था कि पुलिस किस तरह गश्त करती है। चोरी की घटना से साफ पता चलता है। उन्होंने बताया कि कुछ महीनों पहले मंदिर के बाहर बनी एक दुकान से भी चोरी हो चुकी है। बताते हैं कि करीब दस-बारह साल पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed