{"_id":"5c72d634bdec2209fa31efe0","slug":"101551029812-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाईघाट पर शव मिलने के बाद दोस्त फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाईघाट पर शव मिलने के बाद दोस्त फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शमसाबाद क्षेत्र के ढाईघाट पर मिले युवक के शव की शिनाख्त कर परिजनों ने दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शक के दायरे में आए दोस्त की तलाश में जनपद एटा में छापा मारा तो वह घर से गायब मिला। उसकी तलाश की जा रही है।
पड़ोसी जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के शारणपुर गांव निवासी गिरंद सिंह का पुत्र प्रभुदयाल (22) 18 फरवरी को गांव निवासी दोस्त के साथ ढाईघाट मेला आया था। दो दिन बाद दोस्त अकेले गांव पहुंचा। इस पर गिरंद सिंह के परिजनों ने प्रभुदयाल के बारे में पूछताछ की। उसने बताया कि प्रभुदयाल गाजियाबाद चला गया है। परिजनों ने उसे फोन मिलाया, तो मोबाइल स्विच आफ मिला। अनहोनी की आशंका पर गिरंद सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। अलीगंज कोतवाली पुलिस को भी पूछताछ में दोस्त की भूमिका संदिग्ध लगी। गिरंद सिंह ने 22 फरवरी को शमसाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
शनिवार सुबह ढाईघाट पर युवक का शव उताराता मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे गिरंद सिंह ने शव की शिनाख्त अपने बेटे प्रभुदयाल के रूप में की। कपड़े व जूते पहने शव मिलने पर गिरंद सिंह ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए दोस्त के खिलाफ तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रभुदयाल के जबड़े व ठोड़ी में चोटें पाए जाने का जिक्र है। जबकि मौत की वजह चार से पांच दिन पूर्व पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है। शमसाबाद थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रभुदयाल के दोस्त की भूमिका संदिग्ध है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। वहीं दोस्त के पिता से पुरानी रंजिश की बात भी कही जा रही है। शव मिलने के बाद दोस्त व उसके परिजन घर से फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।