{"_id":"87d1e62c6819fe0befe3bfa1856dd18a","slug":"1-45-lakh-looted-by-miscreants-instant-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने 1.45 लाख लूटे, ताबड़तोड़ फ ायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने 1.45 लाख लूटे, ताबड़तोड़ फ ायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 16 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे गल्ला व्यवसायी से बदमाश ने नोटाें
विज्ञापन
से भरा थैला लूट लिया। पीछा करने पर बदमाश व उसके साथी ताबड़तोड़ फायरिंग
कर भाग निकले। घटना की सूचना पाकर कोतवाल तत्काल दलबल सहित मौके पर पहुंच
गए। लगातार तीसरे दिन लूट की घटना से नगर में दहशत है।
नगर के मोहल्ला लोकमन निवासी हरिओम गुप्ता की अनाज की दुकान कुंआखेड़ा रोड पर शिवाला मंदिर के पास है। हरिओम गुप्ता शाम 7.30 बजे दुकान बंदकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्हाेंने सामान समेट कर शटर डालने के लिए दुकान की चाबी और रुपयों से भरा थैला जमीन पर रख दिया। एक युवक थैला उठाकर भागने लगा। हरिओम और दुकान के मजदूराें ने उसका पीछा कर रोकने का प्रयास किया।
इस पर उसनेे तमंचे से फायर कर दिया। कुछ दूरी पर लुटेरे के दो अन्य साथी भी खड़े थे। इन्हाेंने लोगों को पीछे आते देख तमंचों से ताबड़तोड़ फायर करने शुरू कर दिए। इससे घबराकर हरिओम वापस लौट आए। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर आस पास के दुकानदार इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना पाकर कोतवाल एके सिंह परिहार दलबल सहित मौके पर पहुंच गए।
सरेशाम घटी घटना से नगर में दहशत फैल गई। हरिओम ने बताया कि उनके थैले में 1.45 लाख रुपयाें के अलावा दुकान की चाबी और कागजात थे। लूट की वारदाताें से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति भी आक्रोश है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कुुंडल और चेन लूट की घटनाओं का खुलासा करना तो दूर पुलिस अभी तक लुटेरों का सुराग तक नहीं लगा पाई है।