{"_id":"6af336f729b32869120e583a","slug":"fgds-grnoida-news-c-1-noi1095-4922189-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीपावली की रात युवक की हत्या के आरोपी फरार, चार पुलिस टीमें तलाश में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीपावली की रात युवक की हत्या के आरोपी फरार, चार पुलिस टीमें तलाश में जुटीं
विज्ञापन
दीपावली की रात युवक की हत्या के आरोपी फरार, चार पुलिस टीमें तलाश में जुटीं
- दिल्ली और नोएडा में कई ठिकानों पर दबिश, वारदात के बाद से मोबाइल फोन बंद कर गायब हैं आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नया बांस के क्रीड़ा पार्क में दीपावली की रात स्कूटी की टक्कर को लेकर हुए विवाद में ईंट से हमला कर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस को अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। वारदात के बाद से सभी आरोपी अपने मोबाइल फोन बंद कर फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की चार टीमें दिल्ली और नोएडा में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई, लेकिन आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली। पुलिस उनके परिचितों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक अमित के पिता संजय की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।